ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

चाचा ने किया भतीजी का रेप, सदमे में पिता की मौत

BANKA : बांका जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोगों को रिश्तों से भरोसा उठ जाएगा. मामला बिहार के बांका जिले का है, जहां एक चाचा ने अपनी ही 17 साल की भत

चाचा ने किया भतीजी का रेप, सदमे में पिता की मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BANKA : बांका जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोगों को रिश्तों से भरोसा उठ जाएगा. मामला बिहार के बांका जिले का है, जहां एक चाचा ने अपनी ही 17 साल की भतीजी का रेप किया, जिसके बाद पीड़िता का पूरा परिवार सदमे में आ गया. वहीं पिता को घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें ऐसा झटका लगा कि उनकी मौत हो गई. पीड़िता की मां की भी हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका नजदीकी सदर अस्पताल में इलाज भी चल रहा है.



घटना बांका के राजौन थाना क्षेत्र की है. पीड़िता बुधवार की शाम घर से बाहर गयी थी. घर में शौचालय नही होने के कारण शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान उसका चाचा उसके साथ गंदा काम करने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार सदमे में आ गया. गांव वालों ने पीड़िता को सदर अस्पताल भेजा. वहीं पिता की गुरुवार सुबह अस्पताल में ही मौत हो गयी और मां की भी हालत ख़राब बताई जा रही है.



बता दें, पीड़िता के पिता रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरन पोषण करते थे. बेटी के साथ रेप की खबर से पिता की मौत हो जाने से पूरा परिवार बिखर गया है. वहीं, एक तरफ बेटी के साथ दुष्कर्म और दूसरी तरफ पति की मौत के बाद पीड़िता की मां भी सदमे में है. गांव वाले आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. गांव के लोग भी काफी आक्रोश में हैं. फ़िलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें