ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

कार शो रूम में कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया, कार वॉशिंग के दौरान शो रूम के कर्मी ने चढ़ा दी कार, घटना के बाद आरोपी मौके से हुआ फरार

PATNA:- मेहंदीगंज स्थित आशियाना हुंडई के शो रूम में कार से दबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रो

कार शो रूम में कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया, कार वॉशिंग के दौरान शो रूम के कर्मी ने चढ़ा दी कार, घटना के बाद आरोपी मौके से हुआ फरार
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


PATNA:- मेहंदीगंज स्थित आशियाना हुंडई के शो रूम में कार से दबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कर्मचारी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने शो रूम के पास जमकर हंगामा मचाया और मुआवजे की मांग की। पुलिस ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। 

मृतक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है जो खाजेकला थाना क्षेत्र के गुरहट्टा का रहने वाला है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि कार की वॉशिंग के दौरान शो रूम में ही काम करने वाले लक्ष्मण पासवान ने मनीष पर कार चढ़ा दी। कार से दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। आक्रोशित परिजनों ने हुंडई शो रूम के मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

परिजनों ने बताया कि यदि घटना को छिपाने की कोशिश नहीं की जाती और समय पर इलाज किया जाता तब शायद मनीष की मौत नहीं होती। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शो रूम में ऐसे लोगों को नौकरी पड़ रखा गया जो ना तो काम जानते हैं और ना ही कार चलाना ही जानते है और यही कारण है कि कार अनियंत्रित हो गई और शो रूम में बैठा मनीष उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया की शो रूम का कर्मी और आरोपी लक्ष्मण पासवान मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के छापेमारी जारी है। परिजनों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें