ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Buxar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया तो भड़क गये ग्रामीण, CM के जाते ही अतिथि गृह में मच गई गमला लूटने की होड़

रामरेखा घाट स्थित दलित बस्ती के लोगों को जैसे ही पता चला की प्रगति यात्रा के दौरान CM नीतीश बक्सर आए हुए हैं और अतिथि गृह में ठहरे हुए हैं। तब उनसे मिलने के लिए वो वहां पहुंच गये। लेकिन जब मिलने नहीं दिया तब वहां रखे गमलों को लेकर भागने लगे।

BIHAR POLITICS
बक्सर में प्रगति यात्रा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PRAGATI YATRA NITISH KUMAR: पिछले दिनों सहरसा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के बाद लोगों ने बायोफ्लैक्स में घुसकर मछलियां लूट ली थी। इस बार बक्सर में मुख्यमंत्री के जाते ही लोग कार्यक्रम स्थल पर रखे गमलों को अपने साथ ले गये। सोशल मीडिया पर गमला ले जाते वीडियो अब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 


दरअसल प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 15 फरवरी दिन शनिवार को बक्सर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर जिले को करीब 476 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। कई योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्किट हाउस पहुंचे थे। जैसे ही वो सर्किट हाउस से बाहर निकले। वहां उनके स्वागत के लिए रखे गये गमलों पर लोग टूट पड़े। बुजुर्ग, बच्चे, पुरुष और महिलाएं सब वहां रखे गमला को उठाकर भागने लगे। वहां मौजूद कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने और गमला लेकर नौ दो ग्यारह हो गये।  


बताया जाता है कि बक्सर के वार्ड संख्या 15 स्थित रामरेखा घाट के दलित बस्ती में रहने वाले लोग सीएम नीतीश से मिलना चाहते थे और अपनी समस्याएं बताना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। सीएम से मिलने नहीं दिये जाने के बाद दलित बस्ती के लोगों का गुस्सा फूंट पड़ा। जिसके बाद लोगों ने हंगामा मचाया शुरू कर दिया। दलित बस्ती में रहने वाले लोगों का कहना था कि ना तो उनके पास घर है और ना ही जमीन, पीने के पानी तक की भी सुविधा नहीं है। इन्ही समस्याओं को बताने के लिए लोग सीएम नीतीश से मिलने चाहते थे। सभी सर्किट हाउस पहुंचे थे। लेकिन जब सुरक्षा कर्मियों ने मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया तब लोग हंगामा करने लगे और सर्किट हाउस में रखे गमले को अपने साथ ले गये। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें