ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार: झूठा निकला दहेज हत्या का मामला, 6 साल बाद बच्चे के साथ जिंदा मिली विवाहिता, जानें पूरा मामला

BUXAR: बिहार के बक्सर से एक अजीब मामला सामने आया है जहां दहेज़ हत्या के 6 साल बाद विवाहिता जिन्दा मिली है. और तो और साथ में दो साल का बेटा भी मिला है. बता दें विवाहिता के लापता होने

बिहार: झूठा निकला दहेज हत्या का मामला, 6 साल बाद बच्चे के साथ जिंदा मिली विवाहिता, जानें पूरा मामला
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BUXAR: बिहार के बक्सर से एक अजीब मामला सामने आया है जहां दहेज़ हत्या के 6 साल बाद विवाहिता जिन्दा मिली है. और तो और साथ में दो साल का बेटा भी मिला है. बता दें विवाहिता के लापता होने के बाद उसके पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या की FIR दर्ज करा दी थी. 


मिली जानकारी के अनुसार दहेज़ हत्या केस के 6 साल बाद पुलिस ने विवाहिता को जिंदा बरामद किया है. मामला संग्रामपुर इलाके का है. युवती का नाम सीखा कुमारी है. सिखा की शादी साल 2015 में मुरली गांव के नंदकिशोर सहनी के साथ हुई थी. लेकिन शादी के बाद अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी. विवाहिता के लापता होने के बाद उसके पिता भोला सहनी ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या की FIR दर्ज करा दी थी.


इस मामले में पति को छोड़ ससुराल के सभी लोग आरोपित थे. बताया जा रहा है शादी के 2 साल बाद सीखा अपने प्रेमी संग फरार हो गई। सीखा के पिता साल 2017 में दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने की FIR दर्ज करायी थी. केस होन के बाद पति नन्दकिशोर सहनी घर छोड़ बाहर भाग गया. वही आरोपित भाई, भाभी सहित परिवार के छह ने न्यायालय से जमानत करा ली थी.


पुलिस ने मंगलवार को कोटवा के जगीरहा गांव से विवाहिता को दो साल बच्चा के साथ बरामद किया गया है. SP कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि कोर्ट परिवाद के आधार पर थाने में केस दर्ज किया गया था. 6 साल बाद विवाहिता को बरामद कर लिया गया है. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी.


टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें