ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार में बालू माफियाओं की दबंगई: खनन इंस्पेक्टर के वाहन पर हमला, गाड़ी में छुपकर बचाई जान

BUXAR: बिहार में बालू माफियाओं के हौसले काफी बुलंद हैं. राज्य के बक्सर जिले में खनन इंस्पेक्टर आकाश पांडे के वाहन पर माफियाओं ने हमला किया है. जिसमें इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आईं

बिहार में बालू माफियाओं की दबंगई: खनन इंस्पेक्टर के वाहन पर हमला, गाड़ी में छुपकर बचाई जान
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BUXAR: बिहार में बालू माफियाओं के हौसले काफी बुलंद हैं. राज्य के बक्सर जिले में खनन इंस्पेक्टर आकाश पांडे के वाहन पर माफियाओं ने हमला किया है. जिसमें इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं. दरअसल खनन इंस्पेक्टर आकाश पांडे बक्सर से यूपी में हो रहे लाल बालू के काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सुबह 4 बजे निरीक्षण पर निकले थे. इसी बीच बालू माफियाओं ने उनके गाड़ी पर ईंट पत्थर से चौतरफा हमला कर दिया. हमले में एक पत्थर का एक टुकड़ा उनके सिर से जा टकराया, जिससे वे चोटिल हो गए हैं. इस हमले के बाद गाड़ी में ही छुपकर ड्राइवर और अधिकारी ने जान बचाया.


वही घटना के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी. जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार फिलहाल अभी तक किसी भी बालू माफिया को पुलिस नहीं पकड़ पाई है. जिस वजह से खनन विभाग का अधिकारी दहशत में है. हमले में वाहन के बैक लाइट का शिशे टूट गया है. 


खनन इंस्पेक्टर आकाश पांडेय ने इस घटना को लेकर बताया कि, सुबह 4 बजे निरीक्षण करने के लिए निकले थे. बालू माफियाओं को पकड़े जाने का डर सताया होगा. इसी कारण वाहन पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया. जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गये और पत्थर का एक टुकड़ा सिर से टकरा गया. वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें