ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

बक्सर में अपराधियों का तांडव जारी, 24 घंटे के अंदर 5 को मारी गोली

BUXAR: बक्सर में अपराधियों का तांडव जारी है. 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने 5 लोगों को गोली मारी है. बक्सर जिले में दहशत का माहौल कायम है. लेकिन जिले की पुलिस नींद में सोई हुई है.&nb

बक्सर में अपराधियों का तांडव जारी, 24 घंटे के अंदर 5 को मारी गोली
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BUXAR: बक्सर में अपराधियों का तांडव जारी है. 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने 5 लोगों को गोली मारी है. बक्सर जिले में दहशत का माहौल कायम है. लेकिन जिले की पुलिस नींद में सोई हुई है. 

आज दो युवकों को मारी गोली

अपराधियों ने आज फिर तांडव मचाया और दो युवकों को गोली मार दिया. दोनों युवकों को गंभीर स्थिति में वाराणसी रेफर कर किया गया है. इस घटना को अंजाम 2 बाइक सवार अपराधियों ने किया है. यह घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव की है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. बताया जा रहा है कि मंगोलपुर और खतीबा गांव के दो रिश्तेदारों के बीच कई दिनों से आपसी विवाद चल रहा था. विवाद इतना गहरा था कि दोनों पक्ष एक दूसरे के आंखों पर चढ़े हुए थे. एक पक्ष जब मंगोलपुर गांव में अपने खेतों का पटवन करने के लिए जा रहा था उसी समय दूसरे पक्ष ने हथियारों से लैस होकर अचानक उन पर हमला बोल दिया और गोलियों की बौछार कर दी. इस गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लग गई.

कल भी इटाढ़ी थाना क्षेत्र में 3 को मारी थी गोली

कल भी अपराधियों ने इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव में 3 लोगों को गोली मार दी है. गोलीबारी की इस घटना में तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों का इलाज वाराणसी में चल रहा है. इटाढ़ी थाना क्षेत्र के लोग डर के माहौल में रह रहे हैं. बक्सर एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा और जो लोग भी दोषी होंगे उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें