ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

गंगा में मिली लाशों पर हाईकोर्ट सख्त, नीतीश सरकार से मांगा मौत का आंकड़ा, कोरोना से कितने लोगों की जान गई?

PATNA : बिहार के बक्सर जिले में गंगा घाटों पर लाश मिलने का मामला तुल पकड़ने लगा है. इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है. सोमवार को पटना हाईकोर्ट ने चीफ जस्टिस

गंगा में मिली लाशों पर हाईकोर्ट सख्त, नीतीश सरकार से मांगा मौत का आंकड़ा, कोरोना से कितने लोगों की जान गई?
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के बक्सर जिले में गंगा घाटों पर लाश मिलने का मामला तुल पकड़ने लगा है. इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है. सोमवार को पटना हाईकोर्ट ने चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ में बक्सर में गंगा नदी के पास मिलें शव को लेकर भी सुनवाई की. कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव और प्रमंडलीय आयुक्त को दोबारा से विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. 


सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने आंकड़े में अंतर्विरोध पाया है. जानकारी के अनुसार कोर्ट में दायर हलफनामे में चीफ सेक्रेटरी और डिविजनल कमिश्नर की ओर से बक्सर में गंगा नदी में मिले शवों के आंकड़े मैच नहीं कर रहे थे. इसी को लेकर कोर्ट ने दोबारा हलफनामा दायर करने का आदेश दिया है.


पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि बिहार सरकार रिपोर्ट में ये भी बताए कि बक्सर में मार्च  2021 से कितने लोग कोरोना से मरे हैं और कितने लोगों की मौत अन्य कारणों से हुई है. इसके अलावा पटना हाई कोर्ट ने इसके साथ ही कोरोना के मरीजों के अस्पताल लाने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश भी सरकार को दिया है.


गौरतलब हो कि बक्सर के चौसा के पास गंगा नदी में दर्जनों की संख्या में शव मिले थे. जिसके बाद बिहार में हड़कंप मच गया था. राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया ने इस मुद्दे को उठाया. हालांकि बिहार सरकार ने इस मामले में स्पष्ट किया था कि ये शव उत्तर प्रदेश से बहकर बिहार आए थे. वहीं अब 71 शवों को गंगा किनारे गड्ढा खोद कर दफना दिया गया है. ये शव ज्यादा सड़ गए थे इसलिए उनका पोस्टमार्टम नहीं हो सका था.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें