ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

कोरोना के बाद अंतिम यात्रा का सच, पटना के तीन घाटों पर 120 संक्रमितों का हुआ अंतिम संस्कार

PATNA : बेकाबू कोरोना ने जीवन का संघर्ष खत्म होने के बाद इंसान की अंतिम यात्रा को भी बेहद मुश्किल बना दिया है। बुधवार को पटना के तीन शमशान घाटों पर 240 शव जलाए गए। इन घाटों पर बुधव

कोरोना के बाद अंतिम यात्रा का सच, पटना के तीन घाटों पर 120 संक्रमितों का हुआ अंतिम संस्कार
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बेकाबू कोरोना ने जीवन का संघर्ष खत्म होने के बाद इंसान की अंतिम यात्रा को भी बेहद मुश्किल बना दिया है। बुधवार को पटना के तीन शमशान घाटों पर 240 शव जलाए गए। इन घाटों पर बुधवार की शाम 6 बजे तक के आंकड़े बताते हैं की एक दिन में 100 से अधिक संक्रमित शव यहाँ जलाए गए। जो अपने आप में एक रिकार्ड है। अभी तक इतनी संख्या में पटना के घाटों पर शव नहीं जलाए गए थे। सबसे अधिक संक्रमित शव बांस घाट पर जलाया गया। 


कोरोना ने हालात ऐसे बना दिये हैं कि दिन हो या रात 24 घंटे चिताएं जल रही हैं। संक्रमित और सामान्य शव की कतार लगातार बढ़ती जा रही हैं। पटना के बांस घाट, गुलबी घाट और खाजेकलां घाट पर 120 से अधिक कोरोना संक्रमितों का शव जलाया गया। बाकी के सामान्य शव हैं। बांस घाट पर एंबुलेंसों की इतनी संख्या हो जा रही है कि देखकर डर लगने लगा है। रात दिन एंबुलेंसों की कतार दूर तक लग जा रही है। एंबुलेंस से श्मशान घाट पर शव को लाने में ही काफी समय लग जा रहा है। 


श्मशान घाट पर शवों को जलाने में लगे मजदूरों और कर्मियों की भी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। हालांकि नगर निगम और जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की है लेकिन शवों की इतनी संख्या हो जा रही है कि व्यवस्था चरमरा जा रही हैं। विद्युत शवदाह गृह और लकड़ी दोनों पर शवों को जलाया जा रहा है। वहीं, निगम ने जिस निजी एजेंसी को तय रेट के आधार पर शवों को जलाने के लिए एक विकल्प के तौर पर सुविधा देने की व्यवस्था की है वो अभी शुरू नहीं हो पाया है। अभी इसे शुरू करने में दो से तीन दिन का समय लगेगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें