ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

BPSC TRE 3: BPSC TRE 3 के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का किया घेराव, गाड़ी के आगे लेटकर खूब मचाया हंगामा

BPSC TRE 3: पटना में BPSC TRE 3 के अभ्यर्थियों ने सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव किया। अभ्यर्थी मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गए और जमकर नारेबाजी की।

BPSC TRE 3:
शिक्षा मंत्री का घेराव
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BPSC TRE 3: पटना में आज बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव कर दिया। शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजकीय उर्दू पुस्तकालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गए और खूब हंगामा मचाया।


दरअसल, पटना में बीपीएससी टीआरई 3 के अभ्यर्थियों ने सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री का घेराव कर दिया। शिक्षा मंत्री राजकीय उर्दू पुस्तकालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे।


सीएम के कार्यक्रम से जाने के बाद जैसे ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बाहर निकले, वहां पहले से मौजूद बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव कर दिया। इस दौरान सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मंत्री का रास्ता रोक दिया।


इस दौरान अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री की गाड़ी के आगे लेट गए और नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से शिक्षा मंत्री की गाड़ी को वहा से निकाला। इस दौरान मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मची रही।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें