ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

Bihar Teacher News: परीक्षा हॉल से BPSC शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने क्यों की सख्त कार्रवाई?

Bihar Teacher News: बिहार के सुपौल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बीपीएससी (BPSC) से चयनित शिक्षक को इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में कदाचार करते पकड़ा गया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher News: बिहार के सुपौल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बीपीएससी (BPSC) से चयनित शिक्षक को इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा में कदाचार करते पकड़ा गया है। आरोपी शिक्षक कामेश्वर प्रसाद, जो वर्तमान में हाई स्कूल रतौली में गणित विषय पढ़ाते हैं, को सोमवार को आयोजित दूसरी पाली की गणित परीक्षा के दौरान बच्चों को उत्तर बताते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


यह घटना टीसी हाई स्कूल, सुपौल की है, जहाँ कामेश्वर प्रसाद वीक्षक के रूप में तैनात थे। परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, आरोपी शिक्षक क्लासरूम में छात्रों को गणित के सवाल हल कर बता रहे थे। जब मामले की जानकारी केंद्राधीक्षक को मिली, तो उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


मौजूदा नियमों के अनुसार, किसी भी स्कूल के शिक्षक को उसी स्कूल के परीक्षार्थियों की परीक्षा में वीक्षक नहीं बनाया जा सकता, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। लेकिन इस केंद्र पर जय कुमार हाई स्कूल के शिक्षक वीक्षण कर रहे थे और उन्हीं के छात्र परीक्षा में शामिल थे। इसके अलावा, परीक्षा के मुख्य द्वार पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती होने के बावजूद कदाचार खुलकर हो रहा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।


शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कामेश्वर प्रसाद को निलंबित कर दिया है और आगे की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद स्कूल के हेडमास्टर, सेंटर इंचार्ज और अन्य परीक्षा कर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, लेकिन कोई भी इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ कहने को तैयार नहीं है।


सूत्रों के अनुसार, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा जिले में कमाई का जरिया बन चुकी है। बताया जा रहा है कि कुछ स्कूल जानबूझकर छात्रों को वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित कराते हैं, ताकि वे विशेष परीक्षा में शामिल होकर अपने स्कूल के शिक्षक की मदद से पास हो सकें। इस प्रक्रिया में स्कूल प्रबंधन, वीक्षक, और प्रशासनिक अधिकारी तक शामिल हो सकते हैं।


एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह मामला सिर्फ एक शिक्षक का नहीं हो सकता। इतनी बड़ी चूक में जरूर कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है। अगर निष्पक्ष जांच हो, तो एक बड़े परीक्षा माफिया का पर्दाफाश हो सकता है। सुपौल जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि जिस किसी की भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला राज्य की परीक्षा प्रणाली में व्याप्त गंभीर खामियों और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, जिसे सुधारने के लिए अब सख्त और ठोस कदम उठाना जरूरी हो गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें