ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

BPSC पेपर लीक : मास्टर माइंड के घर की कुर्की जब्ती, पुलिस अपने साथ ले गई कई सामान

PATNA: बीपीएससी पेपर लीक मामले में जांच अभी रुकी नहीं है। इसी कड़ी में कल यानी सोमवार को मास्टर माइंड आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव के मुंगेर जिले के श्यामपुर गांव स्थित घर की सोमवार को कुर्की जब्ती की

BPSC पेपर लीक : मास्टर माइंड के घर की कुर्की जब्ती, पुलिस अपने साथ ले गई कई सामान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बीपीएससी पेपर लीक मामले में जांच अभी रुकी नहीं है। इसी कड़ी में कल यानी सोमवार को मास्टर माइंड आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव के मुंगेर जिले के श्यामपुर गांव स्थित घर की सोमवार को कुर्की जब्ती की गई। इस दौरान EOU पटना के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुअनि राजू कुमार मौजूद रहे।आरोपी के घर कुर्की जब्ती के दौरान कोतवाली और वासुदेवपुर पुलिस को भी उपस्थित किया गया।


आपको बता दें, BPSC पेपर लीक मामले को लगभग 7 महीने गुज़र गए हैं। मई में ही पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी, जिसे बाद में दोबारा आयोजित किया। जब मामले की जांच की गई तो मुंगेर जिले के वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के श्यामपुर गांव का आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव का नाम सामने आया। आर्थिक अपराध इकाई पटना ने इस मामले में पटना थाना में कांड संख्या 20/22 दर्ज कराते हुए आनंद गौरव सहित दर्जन भर पदाधिकारी और छात्र को नामजद किया था। अब तक कई आरोपी जेल के सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं लेकिन मास्टर माइंड आनंद गौरव पुलिस की नज़रों से फरार है। 


कल यानी सोमवार को एआईयू की टीम संजय वर्मा के नेतृत्व में मुंगेर पहुंची। आनंद गौरव के घर पर कुर्की जब्ती के लिए कोतवाली और वासुदेवपुर पुलिस को बुलाया गया। आनंद गौरव के घर से कई सामान बरामद किए गए हैं, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसमें घर के पलंग, किवाड, खिड़की भी शामिल है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें