ब्रेकिंग
पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

भाजपा विधायक को लोगों ने खदेड़ा, धक्का मारकर गांव से निकाला, MLA के साथ हाथापाई की नौबत

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. जनसंपर्क अभियान के दौरान नेताओं को विरोध का भी सामना करना पड़

भाजपा विधायक को लोगों ने खदेड़ा, धक्का मारकर गांव से निकाला, MLA के साथ हाथापाई की नौबत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  बिहार में विधानसभा चुनाव चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. जनसंपर्क अभियान के दौरान नेताओं को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. हाजीपुर सीट से विजयी भाजपा विधायक अवधेश सिंह को भी भारी फजीहत का सामना करना पड़ा है. पीएचसी का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा विधायक को लोगों ने गांव से खदेड़ दिया. इस दौरान विधायक के साथ हाथापाई तक की नौबत आ पड़ी.


मामला वैशाली जिले के हाजीपुर का है. जहां दयालपुर गांव में चुनावी दौरा पर निकले हाजीपुर विधायक को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. उनके खिलाफ लोगों का आक्रोश कुछ इस कदर भड़का कि पीएचसी का उद्घाटन किए बगैर विधायक को बैरंग उल्टे पांव लौटना पड़ा. वैसे तो भाजपा विधायक अवधेश सिंह अपने शांत स्वभाव के माने जाते हैं लेकिन इस विरोध के दौरान लोगों के साथ हाथापाई की नौबत आ गई.


विधायक अवधेश सिंह दयालपुर में पीएचसी का उद्घाटन करने पहुंचे थे. उन्होंने क्षेत्र विकास मद से खस्ताहाल पीएचसी भवन का जीर्णोद्धार कराया था. लोगों का कहना है उद्घाटन का समय चुनाव से ठीक पहले शायद इसलिए चुना था कि इसका इम्पैक्ट मिले पर सब उल्टा हो गया. पीएचसी आने वाली जर्जर सड़क को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला. आक्रोशित लोगों को विधायक ने समझाने की कोशिश की और कहा कि पीएचसी ठीक करने की कोशिश की है अबकी बार, अगली बार सड़क भी बनवा देंगे.



वैशाली में सत्ताधारी दल के नेताओं को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले महनार में जदयू विधायक उमेश सिंह कुशवाहा का भी जमकर विरोध किया गया था. मंगलवार को उमेश कुशवाहा समर्थकों के साथ चकेशो गांव पहुंचे थे. जहां लोगों ने उनका जमकर विरोध किया. समर्थकों ने मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन बात बिगड़ गई और हाथापाई शुरू हो गई.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें