ब्रेकिंग
Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल

BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के चाचा के घर लाखों की चोरी, दिन में की शिकायत-रात में दोबारा घुसे चोर

WEST CHAMPARAN : बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताज

BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के चाचा के घर लाखों की चोरी, दिन में की शिकायत-रात में दोबारा घुसे चोर
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

WEST CHAMPARAN : बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जानकर आपको भी यकीन हो जाएगा की अपराधियों को पुलिस का खौफ थोड़ा भी नहीं है. 

मामला पश्चिम चंपारण के नगर थाना क्षेत्र के कोतवारी चौक की है, जहां चोरों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के चाचा के घर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान चोरों ने बर्तन, आभूषण, कपड़ा, कंबल और रजाई सहित 75 हजार कैश की चोरी कर ली. इस मामले में हैरानी की बात यह है कि पुलिस में कंप्लेन होने के बाद भी  चोरों ने दोबार घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के चचेरे भाई  प्रसून जायसवाल 24 फरवरी को किसी काम से कोलकाता गए थे. जब वह मंगलवार को घर लौटे तो देका कि घर में चोरी हुई है और सारा सामान फैला हुआ है. प्रसून जायसवाल के अनुसार पीतल के बर्तन सहित लगभग एक ट्रैक्टर बर्तन की चोरी की गई है. इसके साथ ही  आभूषण और घर का एक एक कमरे से सामान की चोरी की गई है. 

जिसके बाद घर के मालिक मंगलवार की दोपहर तीन बजे नगर थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद  फिर चोरों ने मंगलवार की देर रात घर में दोबारा धावा बोल दिया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान भी घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था. इस घटना के बाद से लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि चोरों का दुस्साहस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चोरों ने कंप्लेन दर्ज होने के बाद भी दोबारा घर में चोरी की. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें