ब्रेकिंग
बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैगबिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडरसासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग

BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने BSEB D.El.Ed Exam 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 9 फरवरी से फॉर्म भरकर ऑनलाइन फीस जमा की जा सकेगी।

BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

D.El.Ed Exam Form : बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। यह आवेदन प्रक्रिया विशेष रूप से सत्र 2025-27 और 2024-26 के सेकेंड ईयर छात्रों के लिए है। BSEB ने बताया कि आधिकारिक पोर्टल dped.biharboardonline.org 9 फरवरी 2026 से खुल जाएगा, जहां छात्र अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं और ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।


D.El.Ed कोर्स का महत्व

D.El.Ed कोर्स सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में प्राथमिक शिक्षक बनने का मुख्य आधार माना जाता है। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को बच्चों को पढ़ाने के आधुनिक तरीके, क्लासरूम मैनेजमेंट, नए सिलेबस की जानकारी और बच्चों की जरूरत के अनुसार पढ़ाने की रणनीतियों की ट्रेनिंग दी जाती है। यह कोर्स छात्रों को सीधे स्कूल में पढ़ाने के लिए तैयार करता है।


BSEB D.El.Ed Exam 2026: आवेदन की तारीखें

BSEB ने फॉर्म भरने की समय सीमा इस प्रकार तय की है:

सामान्य तिथि: 9 फरवरी से 18 फरवरी 2026

लेट फीस के साथ: 19 फरवरी से 22 फरवरी 2026

जो छात्र तय समय पर आवेदन नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिलेगा।


कौन कर सकता है आवेदन

इस बार आवेदन प्रक्रिया सिर्फ नए छात्रों तक सीमित नहीं है। बोर्ड ने बैकलॉग छात्रों को भी आवेदन का अवसर दिया है। सत्र 2022-24 और 2023-25 के वे छात्र जिनके कुछ पेपर छूट गए थे या बैक पेपर रह गए थे, वे भी इस बार आवेदन कर सकते हैं और अपने अधूरे पेपर पास कर D.El.Ed सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।


आवेदन में सावधानी जरूरी

BSEB ने चेतावनी दी है कि गलत जानकारी वाले फॉर्म रद्द कर दिए जाएंगे। अधूरा आवेदन स्वीकार नहीं होगा। छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड अपलोड करना अनिवार्य है। सभी छात्रों को पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक जांच कर ही सबमिट करनी चाहिए।


सत्यापन और जांच संस्थान

आवेदन की जांच और सत्यापन के लिए बोर्ड ने कुछ संस्थानों को जिम्मेदारी दी है, जिनमें शामिल हैं:

कृष्णानंदन सहाय नगर, मुजफ्फरपुर

मिथिला हनुमंथ नेशनल हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन कॉलेज, इंद्रानगर, गया

मिश्रलगमा, धनश्यामपुर दरभंगा

इन संस्थानों के माध्यम से आवेदन का सत्यापन किया जाएगा और फिर बोर्ड को भेजा जाएगा।


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - dped.biharboardonline.org इसके बाद कॉलेज द्वारा दिया गया User ID और Password डालकर लॉगिन करें फिर पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स जांचें उसके बाद रजिस्ट्रेशन कार्ड अपलोड करें फिर पूरा फॉर्म भरकर ऑनलाइन सबमिट करें अंतिम में आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें इसके बाद फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।यह प्रक्रिया बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इच्छुक छात्र जल्द आवेदन करें और अपने शिक्षक बनने के सपने को साकार करें।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें