Bihar Police: बिहार के एक महिला एसडीपीओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. इसके पहले गृह विभाग ने पत्र जारी कर आरोपी महिला पुलिस अधिकारी से उनका पक्ष मांगा है. इसके बाद विभागीय कार्यवाही चलाई जायेगी.
महिला डीएसपी के खिलाफ चलेगी विभागीय कार्यवाही
दरभंगा के कमतौल अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 ज्योति कुमारी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के आईजी ने 19 जून को रिपोर्ट भेजी थी. जिसमें केवटी थाना कांड सं- 150/24 और 151/24 के सुरविजन में लापरवाही, अनियमितता बरतने जाने का कृत्य किया गया, जो इनके मनमानेपन ,अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है. इस मामले में इन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया. पुलिस मुख्यालय ने एसडीपीओ ज्योति कुमारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने की सिफारिश की है.
15 दिनों में मांगी गई जानकारी
पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के बाद गृह विभाग ने आरोपी एसडीपीओ ज्योति कुमारी से पूछा है कि जिन आरोपों के संबंध में जांच करना है, वो स्पष्ट हैं. ऐसे में अपना लिखित बयान 15 दिनों में दें . साथ ही यह भी बताएं कि क्या वे साक्षात सुनवाई कराना चाहती हैं ? साक्ष्य की सूची भी देने को कहा गया है.





