ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Weather: बिहार में कई दिनों तक झेलना होगा गर्मी का प्रकोप, इस दिन से फिर होगी बारिश

Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट, गर्मी और उमस कई दिनों तक बनेगी परेशानी का कारण। 7 सितंबर तक वर्षा नहीं, 10 सितंबर के बाद भारी बारिश..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में मानसून के कमजोर होने से लोगों को उमस भरी गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है, जहां दिन-रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार (2 सितंबर 2025) को राज्य के 6 जिलों सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, भागलपुर और मुंगेर के लिए हल्की वर्षा और गरज-चमक का यलो अलर्ट जारी किया है।


हालांकि, वर्षा की संभावना बेहद कम बताई गई है, और अगले 10 दिनों तक गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलने के आसार हैं। 7 सितंबर तक अच्छी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन 10 सितंबर के बाद मौसम का रुख बदल सकता है, इसके बाद कई हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। यह पूर्वानुमान बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और चक्रवाती परिसंचरण पर आधारित है।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ दक्षिण बिहार पर केंद्रित है, लेकिन उत्तर बिहार में गतिविधियां कमजोर हैं। रविवार को पटना सहित आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई, लेकिन धूप ने उमस को बढ़ा दिया था। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 29.1 डिग्री। पूर्णिया में 35.4 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है और 30-40 किमी/घंटा की हवाएं चलेंगी। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन उमस से परेशानी बनी रहेगी।


बीते 24 घंटों में उत्तर बिहार में भारी वर्षा हुई है जहां पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में 90.2 मिमी सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। पीपराकोठी (82.4 मिमी), कोतवा (48.2 मिमी), सुगौली (42.8 मिमी), पताही (38.2 मिमी), संग्रामपुर (36.2 मिमी), रक्सौल (34.6 मिमी), मोतिहारी (33.2 मिमी) और अरेराज (30.4 मिमी) में भी अच्छी बरसात हुई है।


सिवान के सिसवन में 23.4 मिमी, सीतामढ़ी के ढेंगराब्रिज में 20 मिमी, गोपालगंज के फुलवरिया में 18.8 मिमी, बांका के शंभूगंज में 18.4 मिमी, गोपालगंज में 18.2 मिमी, गया में 17.2 मिमी, शिवहर में 16.8 मिमी, खगड़िया के बालतारा में 16 मिमी तथा बक्सर के नवानगर में 15.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। दक्षिण बिहार में वर्षा कम रही। कुल मिलाकर, सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है, लेकिन वर्तमान में 23 जिलों में 29% कमी दर्ज हुई है। पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में 61% कमी सबसे ज्यादा है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें