ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Weather: बिहार में 28% कम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, आज इन जिलों में वर्षा का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार मानसून अपडेट, 28% कम बारिश, पटना में उमस बनी रही। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, भागलपुर में यलो अलर्ट। किशनगंज में 60.4 मिमी सबसे ज्यादा वर्षा, तापमान स्थिर..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में मानसून के पूरी तरह से कमजोर पड़ने से ज्यादातर कई में बारिश की कमी बनी हुई है, जिससे कृषि कार्य कई जगहों पर प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मानसून सीजन में अब तक राज्य में सामान्य से 28% कम वर्षा दर्ज की गई है। कुल 547.4 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 762.5 मिमी का होना चाहिए था।


पटना समेत कई जिलों में रुक-रुककर बूंदाबांदी और धूप के मिश्रण से उमस का असर बना रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और भागलपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अगले पांच दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। यह स्थिति किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है क्योंकि धान की फसल को पर्याप्त पानी की जरूरत है।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने शनिवार के लिए अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी दी है। उत्तर और दक्षिणी बिहार में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। किशनगंज में सबसे ज्यादा 60.4 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि पटना के पंडारक में 12.6 मिमी और राजधानी में केवल 0.2 मिमी। अन्य जिलों में किशनगंज के ठाकुरगंज में 49.4 मिमी, तैबपुर में 44.2 मिमी, कटिहार के मनीहारी में 29.0 मिमी और खगड़िया में 21.5 मिमी वर्षा हुई। समस्तीपुर के पटोरी में 6.2 मिमी, बांका के बरहट में 5.2 मिमी और औरंगाबाद में 5.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।


राजधानी पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से थोड़ा ऊपर है। गया में अधिकतम 34.0 और न्यूनतम 26.4 डिग्री, भागलपुर में 33.2 और 27.6 डिग्री तथा मुजफ्फरपुर में 30.0 और 27.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन यलो अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति बन सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मानसून ट्रफ के कारण बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें