ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण बारिश के आसार, उमस और गर्मी से मिलेगा छुटकारा; IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण अगले 24 घंटों में पटना सहित 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी। गया, रोहतास, औरंगाबाद जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र मौसम में बड़ा बदलाव ला रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार यह निम्न दबाव क्षेत्र अब तेजी से सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका और जमुई जैसे 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी।


पिछले 24 घंटों में बिहार के दक्षिणी हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है, जिसमें गया के डुमरिया में सर्वाधिक 85.4 मिमी बारिश हुई है। पटना के धनरूआ में 50.4 मिमी, जहानाबाद में 66.2 मिमी, औरंगाबाद के ओबरा में 52.2 मिमी और रोहतास में 46.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि गोपालगंज में सर्वाधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक आशीष कुमार ने बताया है कि मानसून का प्रभाव अगले चार से पांच दिनों तक बना रहेगा, जिससे कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है।


इस बार बिहार में मानसून सामान्य से 44% कमजोर रहा है, जिसके कारण अब तक केवल 241.9 मिमी बारिश हुई है। जबकि सामान्य रूप से 432.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। खासकर उत्तरी बिहार में बारिश की कमी देखी गई, जबकि दक्षिणी जिलों में कुछ राहत मिली है। निम्न दबाव क्षेत्र के सक्रिय होने से ओडिशा और झारखंड के साथ-साथ बिहार में भी भारी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है। वैशाली, बक्सर, सिवान और मोतिहारी जैसे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिसने उमस भरी गर्मी से कुछ राहत दी है।


मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले जिलों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है। स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपातकालीन राहत कार्य शुरू कर दिए हैं और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अगले कुछ दिनों में मौसम के और बदलने की संभावना है, जिससे बिहार के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें