ब्रेकिंग
Bihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....Bihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....

Bihar Weather: बिहार में अगले 7 दिन बारिश का तांडव, इन जिलों के लोगों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बिहार में भारी बारिश का अलर्ट। गया, रोहतास, पटना समेत दक्षिणी जिलों में 28 जुलाई तक जोरदार बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बिहार में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 23 जुलाई से अगले 7 दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। खासकर दक्षिणी बिहार के गया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में गुरुवार से भारी बारिश का दौर शुरू होगा जो 28 जुलाई तक जारी रह सकता है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका भी है। उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिणी जिलों में बारिश का प्रभाव अधिक होगा, जिससे अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।


पटना में बुधवार और गुरुवार को आसमान साफ रहने से भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा, लेकिन शुक्रवार से बादल छाएंगे और एक-दो स्थानों पर बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को बिजली के खंभों से दूर रहने, खेतों में काम करने से बचने और पक्के मकानों में शरण लेने की सलाह दी है।


हाल ही में रविवार को हुई बारिश ने पटना सहित 8 जिलों में उमस और गर्मी से राहत दी थी। दरभंगा में सबसे अधिक 15.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मोतिहारी में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार, 22 जुलाई को भी कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी।


भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन 24 जुलाई तक एक निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है जो आगे चलकर साइक्लोन में तब्दील हो सकता है। हालांकि, मौसम मॉडल्स में अभी इसके तीव्रता और मार्ग को लेकर अनिश्चितता है। यह सिस्टम मुख्य रूप से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसका असर बिहार में भी भारी बारिश के रूप में देखने को मिलेगा।


मौसम विभाग ने रोहतास, औरंगाबाद और गया में गुरुवार को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वी और दक्षिण-मध्य बिहार में बुधवार को ठनका और तेज हवाओं की आशंका है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गंगा, कोसी और पुनपुन नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पटना के दियारा, मनेर और फतुहा में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें