ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Vidhanparishad: विधान परिषद में नीतीश-राबड़ी में भिड़ंत, अचानक क्या हो गया जो CM खड़े होकर बोलने लगे ....

Bihar Vidhanparishad: राबड़ी देवी और नीतीश कुमार आज फिर से आमने-सामने हो गए. सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों में भिड़ंत हो गई. मुख्यमंत्री ने लालू-राबड़ी राज पर जोरदार हमला बोला.

Bihar Vidhanparishad, nitish kumar, rabari devi, bihar news, bihar samachar, राबड़ी देवी, नीतीश कुमार, बिहार विधानपरिषद, लालू यादव, तेजस्वी यादव
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Vidhanparishad: बिहार विधान परिषद में आज एक बार फिर से सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत हो गई। राबड़ी देवी और नीतीश कुमार आमने-सामने हो गए. हंगामा बढञते देख सभापति अपनी सीट से खड़े हो गए और दोनों पक्ष को शांत कराने की कोशिश की. 

विधान परिषद में जब पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सवाल उठाया, इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। वे खुद खड़े हो गए और राजद शासन काल पर जोरदार हमला बोला . उन्होंने कहा कि पहले क्या होता था, महिलाओं की क्या स्थिति थी, महिलाएं कितनी पढ़ी लिखी थी, हमने महिलाओं के लिए काफी काम किया है.नीतीश कुमार जब लालू-राबड़ी राज पर हमला बोल रहे थे, तब विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए. राजद की तरफ से राबड़ी देवी, सुनील सिंह व अन्य सदस्य नीतीश कुमार की सरकार पर जोरदार प्रहार करते दिखे. राबड़ी देवी ने कहा है कि सीएम नीतीश ने महिलाओं को केवल अपमान किया है. नीतीश कुमार के कान में कुछ लोग फूंकते रहते हैं, इसके बाद नीतीश कुमार अपमान करते हैं. ये महिला का लगातार अपमान लगातार कर रहे हैं.

 बिहार के सरकारी शिक्षकों को होली जैसे त्योहार में भी वेतन नहीं मिला है. शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग को लेकर विधानपरिषद में मुद्दा उठा. विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह ने यह सवाल उठाया. जिस पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी सहमति जताई. बिहार विधान परिषद में आज शिक्षकों के वेतन का मुद्दा उठा. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों ने शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग उठाई .सदन में कहा गया की होली और रमजान का त्योहार है. इसके बाद भी शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. यह बहुत ही गंभीर मामला है .सरकार मामले में संज्ञान ले .आसान से भी हम आग्रह करते हैं कि सरकार को निर्देशित करें. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें