ब्रेकिंग
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार

Budget Session Day 5 : बिहार विधानसभा में 5 वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू, NEET छात्र की मौत और पप्पू यादव गिरफ्तारी पर विपक्ष सरकार को घेरेगा

Budget Session Day 5 : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन में हंगामे के आसार हैं। नीट छात्र की मौत, पप्पू यादव की गिरफ्तारी और बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Budget Session Day 5 : बिहार विधानसभा में 5 वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू, NEET छात्र की मौत और पप्पू यादव गिरफ्तारी पर विपक्ष सरकार को घेरेगा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Budget Session Day 5 : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने कई गंभीर मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली। सदन में आज नीट (NEET) छात्र की मौत, सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी, बढ़ते अपराध और दरभंगा में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे मामलों पर तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है।


सत्र की कार्यवाही की शुरुआत ध्यानाकर्षण सूचनाओं और सरकारी जवाबों से हुई। इसके तहत तारांकित सवाल और अल्पसूचित सवालों के जवाब सरकार की ओर से दिए जाने हैं। आज जल संसाधन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े सवाल सदन में उठाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इन विभागों से संबंधित मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हो सकती है।


विपक्ष लगातार राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर हमला बोल रहा है। दरभंगा में बच्ची से रेप के बाद हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस घटना को लेकर विपक्ष पहले से ही आक्रामक रुख अपनाए हुए है और आज सदन के अंदर और बाहर इस मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन होने की संभावना है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और अपराधियों में पुलिस या प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है।


वहीं, नीट छात्र की मौत का मामला भी राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि इस मामले में सरकार और प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। इस मुद्दे को लेकर भी विपक्ष सदन में सरकार से जवाब मांग सकता है।


सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर भी सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से रात में सांसद को गिरफ्तार किया गया, वह पूरी तरह गलत है। उनका आरोप है कि पप्पू यादव लगातार नीट छात्र मामले को उठा रहे थे, इसलिए सरकार ने राजनीतिक दबाव में आकर यह कार्रवाई की है।


इससे पहले बजट सत्र के चौथे दिन भी सरकार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के बयान को लेकर सरकार की किरकिरी हुई थी। वहीं, तीसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच सदन में तीखी बहस देखने को मिली थी, जिसने सियासी माहौल को और गरमा दिया था।


ऐसे में बजट सत्र का पांचवां दिन भी बेहद अहम माना जा रहा है। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है, जबकि सरकार अपनी तरफ से जवाब देने और स्थिति को संभालने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इन मुद्दों को लेकर सदन की कार्यवाही के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिल सकता है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें