ब्रेकिंग
इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गएइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए

Bihar Tourism: छोड़िए बस और ट्रेन.. अब हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार, इन जगहों से सेवा शुरू; कीमत भी कम

Bihar Tourism: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने जा रही। पहले चरण में पटना से गया, बोधगया, राजगीर और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के लिए सेवा हो रही है शुरू।

Bihar News
बिहार टूरिज्म
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Tourism: बिहार में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए बिहार पर्यटन विभाग और केंद्र सरकार मिलकर अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस पहल से देश और विदेश के पर्यटकों को बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर हवाई मार्ग से करने का अवसर मिलेगा। इससे उनके समय की बचत होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। पहले चरण में यह सेवा पटना से गया, बोधगया, राजगीर और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के लिए शुरू होगी।


पहले चरण के लिए चुने गए स्थान

- पटना: बिहार की राजधानी और प्रमुख पर्यटन केंद्र, यहीं से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी।

- गया और बोधगया: बौद्ध धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। सड़क मार्ग से 2-3 घंटे का सफर हेलीकॉप्टर से मात्र 30-45 मिनट में पूरा हो जाएगा।

- राजगीर: ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला स्थल, खूबसूरती ऐसी कि आने का मन न करे, नालंदा विश्वविद्यालय और बौद्ध स्थलों के लिए प्रसिद्ध।

- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (बेतिया): बिहार का एकमात्र टाइगर रिजर्व जो जैव-विविधता और वन्यजीव पर्यटन के लिए आकर्षन का केंद्र है। सड़क से 6 घंटे का सफर हेलीकॉप्टर से केवल 1.25 घंटे में पूरा हो जाया करेगा।


बिहार पर्यटन विभाग इस महीने कैबिनेट में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। स्वीकृति मिलने पर सेवा जल्द ही शुरू हो सकती है। शुरुआत में दो 5-सीटर हेलीकॉप्टर उपलब्ध होंगे। जो पर्यटकों को प्रमुख स्थलों तक ले जाएंगे। हेलीपैड पर्यटन स्थलों के नजदीक बनाए जाएंगे, ताकि यात्रा और भी सुगम हो जाए। इस सेवा से पर्यटक एक दिन में दो पर्यटन स्थलों की सैर भी कर सकेंगे, जिससे समय की काफी बचत होगी।


पटना से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जैसे दूरस्थ स्थानों तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से पर्यटकों को न केवल सुविधा मिलेगी बल्कि बिहार के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर काफी बढ़ावा भी मिलेगा। बिहार में पहले से ही बौद्ध सर्किट (बोधगया, राजगीर, नालंदा) और वन्यजीव पर्यटन के लिए लाखों पर्यटक आते हैं। विशेष रूप से यह सेवा विदेशी पर्यटकों और समय की कमी वाले यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय होगी। पर्यटन विभाग पहले से ही टूरिस्ट पैकेज प्रदान करता है और अब हेलीकॉप्टर सेवा के साथ यह अनुभव और भी शानदार हो जाएगा।


हालांकि, शुरुआत में तो यह सेवा पहले चरण में केवल चार स्थानों तक सीमित होगी लेकिन सफल होने पर इसे अन्य पर्यटन स्थलों जैसे नालंदा, वैशाली और सासाराम तक भी विस्तारित किया जा सकता है। बिहार में पहले से ही गया और राजगीर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा संचालित हो रही है। जिसे 2023 में शुरू किया गया था। इस नई पहल से पर्यटन को और भी मजबूती मिलेगी। बिहार सरकार का लक्ष्य पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना और राज्य को पर्यटन के नक्शे पर और भी ऊपर ले जाना है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें