ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Bihar Teacher News: आज फिर से 44 सौ से अधिक शिक्षकों का हुआ म्यूचुअल ट्रांसफर... ACS एस. सिद्धार्थ ने दी जानकारी....

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण का सिलसिला जारी है। 22 जुलाई तक 12,754 शिक्षकों का म्युचुअल ट्रांसफर हो चुका है। 27 जुलाई को 4,448 और शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया, जिससे कुल संख्या 17,242 पहुंच गई है।

Bihar Teacher News
बिहार टीचर न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के स्थानांतरण का सिलसिला जारी है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार कोशिश कर रही है कि अधिक से अधिक शिक्षक जो ट्रांसफर के इच्छुक हैं, उन्हें उनकी मनपसंद जगह दे दी जाए। इसी कड़ी में आज एक बार फिर से 4400 से अधिक शिक्षकों का म्युचुअल ट्रांसफर किया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने यह जानकारी दी है ।


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि 22 जुलाई को 12754 शिक्षकों का म्युचुअल ट्रांसफर किया गया था। वही आज 4448 शिक्षकों को मम्यूचुअल ट्रांसफर किया गया है। इस तरह से इस श्रेणी में कुल 17242 शिक्षकों को स्थानांतरित किया जा चुका है।


क्या है म्युचुअल ट्रांसफर 

शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है कि सभी स्तर के राज्य के सभी शिक्षकगण जो अपना स्थानान्तरण चाहते हैं, वह विद्यालय का चयन स्वयं करें,  एक ही प्रकार के शिक्षक दो या दो से अधिक अधिकतम दस शिक्षकों का अपना समूह बना कर अपने बीच उन विद्यालयों में परस्पर स्थानान्तरण कर सकेंगे.


सभी समूह के शिक्षक एक ही केटेगरी यथा नियमित से नियमित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक से विशिष्ट शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापक से विद्यालय अध्यापक एवं एक ही विषय यथा गणित से गणित, भौतिक शास्त्र से भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र से रसायन शास्त्र इत्यादि के होंगे तथा अपना परस्पर पदस्थापन उनके वर्त्तमान में पदस्थापित विद्यालयों के बीच कर सकेंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें