ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Patna News: पटना में डोमिसाइल नीति को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव में सरकार को सबक सीखाने की चेतावनी

Patna News: बिहार में सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर हजारों छात्रों ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यह आगामी चुनाव में बड़ा मुद्दा बनेगा।

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: बिहार में सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को हजारों छात्र-छात्राएं पटना की सड़कों पर उतर आए। राजधानी के गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा तक छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सभी सरकारी भर्तियों में डोमिसाइल नीति लागू नहीं की गई तो वे इस बार विधानसभा चुनाव में इस बार डोमिसाइल नहीं, तो वोट नहीं की रणनीति अपनाएंगे। छात्रों के इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए पटना में भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। 


पुलिस प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल की तैनाती की है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन पहले भी BPSC आंदोलन जैसे कई मौकों पर छात्र संगठनों के उग्र रुख से सामना कर चुका है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार को छात्रों की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 


उनका कहना था कि बेरोजगारी और पलायन बिहार की सबसे बड़ी समस्याएं हैं, और इसका समाधान डोमिसाइल नीति ही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नीति नहीं, बिहार के युवाओं के भविष्य का सवाल है। राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी में अवसर मिले, इसके लिए सभी श्रेणियों की नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू की जाए। बता दें कि राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर डोमिसाइल नीति को पहले ही मंजूरी दे दी है। लेकिन छात्र संगठनों की मांग है कि यह नीति सभी वर्गों और सभी पदों पर लागू की जाए। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें