Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सदर अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई जब दो महिला कर्मचारी आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते अस्पताल का माहौल इलाज की जगह मारपीट के अखाड़े में बदल गया। यह पूरा मामला तब सामने आई, जब इस पुरे मामले की वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक महिला कर्मचारी दूसरी का बाल पकड़कर खींच रही है और पिटाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहचान मधु और वंदना के रूप में हुई है। घटना के दौरान मौजूद मरीज और उनके परिजन दर्शक बने रहे और तमाशा देखते रहे। अस्पताल जैसे संवेदनशील जगह पर कर्मचारियों की इस हरकत से स्वास्थ्य सेवा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर मौजूद मरीजों का कहना है कि जिस जगह लोगों को इलाज और मदद मिलनी चाहिए वहां कर्मचारी ही हाथापाई में उलझ जाएं, यह बेहद शर्मनाक है।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद इसपर जमकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं और इसे पूरी तरह से स्वास्थ विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे है। इस घटना के संबंध में आम लोगों का कहना है कि स्वास्थ विभाग को जनता का कोई चिंता ही नहीं है, जिस कारण अस्पतालों में कोई अनुशासन का ख्याल नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही मरीजों का कहना है कि घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पूष्टी फस्ट बिहार झारखंड नहीं करता है।





