ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Sand Mining Bihar: बिहार के इन पांच जिलों में बालू घाटों की जल्द होगी निलामी, सरकार ने जारी किया आदेश

Sand Mining Bihar: बिहार सरकार ने पूर्णिया, वैशाली, सारण, गोपालगंज और सुपौल में बालू घाटों की नीलामी तेज करने के निर्देश दिए हैं। बालू की कमी रोकने और अवैध खनन पर काबू पाने के लिए 15 दिनों के भीतर निविदा जारी करने का आदेश दिया गया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Sand Mining Bihar: बिहार सरकार राज्य के पांच जिलों में बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया तेज करने जा रही है, ताकि निर्माण कार्यों के लिए बालू की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। पूर्णिया, वैशाली, सारण, गोपालगंज और सुपौल जिलों में बालू घाटों के बंदोबस्त की धीमी गति पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।


सरकार का उद्देश्य है कि पूरे राज्य में निर्माण कार्य निर्बाध रूप से चल सकें और कहीं भी बालू संकट उत्पन्न न हो। इसके बावजूद पांच जिलों में बड़ी संख्या में बालू घाटों का बंदोबस्त अब तक नहीं हो पाया है। ऐसे में सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर इन जिलों में नीलामी प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है।


खान एवं भू-तत्व विभाग की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि इन पांच जिलों में घाटों के बंदोबस्त में सुस्ती के कारण कई स्थानों पर बालू माफिया सक्रिय हो रहे हैं। अवैध खनन की वजह से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है।


बैठक के बाद विभाग ने संबंधित जिलों के खनिज विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लंबित घाटों की नीलामी 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करें और निविदा प्रकाशित करके प्रक्रिया पूरी करें। विभाग ने यह भी कहा है कि जिन घाटों को पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त है, उनकी नीलामी को प्राथमिकता दी जाए।


इसके अलावा, जब तक नीलामी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, अधिकारियों को घाटों की नियमित और सघन निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार का अवैध खनन न हो सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें