ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

बिहार : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना दीपनगर थाना अंतर्गत राणा बिगहा गांव के प

बिहार : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक घायल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना दीपनगर थाना अंतर्गत राणा बिगहा गांव के पास की है। दरअसल, यहां एक ट्रैक्टर और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों मृतक मामा-भांजा बताये जा रहे हैं।  




सूचना पाकर दीपनगर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। बाइक सवार तीनों व्यक्ति को सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक दो ने दम तोड़ दिया था।  मृतकों की पहचान नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र के धुरिहर गांव के रहने वाले पप्पू पांडेय के 20 साल के बेटे परशुराम के रूप में की गई है। वहीं, दूसरा मृतक भांजा दीपनगर के मघड़ा गांव का रहने वाला मुरारी पांडेय का 16 साल का नीतीश कुमार है। 




वहीं, एक घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है है, जो गोपाल पांडेय के 22 साल का बेटा दिनेश उर्फ कारू पांडेय है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ तीनों बाइक से कोसुक घाट पर पूजा अर्चना कराने जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथ ये हादसा हो गया। घटना को लेकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि बाइक सवार दो लोगो की जान चली गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें