ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक

Bihar Road Accident: बगहा के रामनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक त्रिवेणी नहर में गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपनी बहन की शादी का कार्ड देकर घर लौट रहा था।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Road Accident: खबर बगहा के रामनगर से है जहाँ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड देने के बाद घर वापस लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठा और त्रिवेणी नहर में गिर गया।


हादसे में मृतक युवक की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बेतिया धूमनगर निवासी भरत प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक अपने घर का बड़ा भाई था और उसकी बहन की शादी 25 फरवरी को होनी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रामनगर-भैरोगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और शव की बरामदगी की मांग की।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के 2 घंटे बीत जाने के बाद भी शव को बरामद नहीं किया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर शव को बरामद करने की कोशिश कर रही है। मृतक युवक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि अभिषेक अपने परिवार का सहारा था और उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें