ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Rain Alert: राज्य के इन जिलों में अगले कुछ घंटों में भीषण बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Bihar Rain Alert: बिहार के 8 जिलों में अगले तीन घंटे में भारी बारिश और 40 किमी/घंटे की रफ़्तार से आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह।

Bihar Rain Alert
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Rain Alert: बिहार में आजकल मानसून ने फिर जोर पकड़ा है और ऐसे में अब दक्षिण-पश्चिम बिहार के आठ जिलों में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नवादा, बेगूसराय, सारण, जहानाबाद और औरंगाबाद में तेज बारिश, 40 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और वज्रपात की आशंका जताई गई है।


IMD ने चेतावनी दी है कि इस दौरान भारी बारिश के अलावा पेड़ उखड़ सकते हैं, कच्चे मकानों को भी नुकसान हो सकता है और साथ ही बिजली गिरने का खतरा है। ऐसे में लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आज बिहार के बाकी कई जिलों में भी बारिश और वज्रपात की संभावना है।


इधर पटना, बक्सर और औरंगाबाद में रुक-रुक कर बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, जबकि नालंदा और सुपौल जैसे जिलों में चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान भी हुए। मौसम का यह असमान मिजाज अगले दो-तीन दिनों तक दक्षिण और मध्य बिहार में बना रह सकता है। IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मानसून सक्रिय हुआ है लेकिन इसकी चाल अनियमित रही है।


धान की खेती करने वालों किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद है क्योंकि यह बुआई और फसल वृद्धि में मदद करेगी। हालांकि, तेज हवाएँ और वज्रपात जोखिम जरूर पैदा कर सकते हैं। बाढ़ को लेकर बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने पहले ही निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और राहत शिविरों की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घर के अंदर रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और मौसम अपडेट के लिए IMD की वेबसाइट या @IMD_Patna का अनुसरण करें। आपात स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें