ब्रेकिंग
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार

Bihar Rain Alert: लगातार आंधी-तूफान और तेज बारिश के लिए कमर कस लें, मौसम विभाग का डबल अलर्ट जारी

Bihar Rain Alert: बिहार में 12 और 13 जून को भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का डबल अलर्ट जारी। पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 11 जिलों में येलो अलर्ट।

Bihar Rain Alert
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के लिए 12 और 13 जून 2025 को लेकर डबल अलर्ट जारी किया है। जिसमें पूरे राज्य में भारी बारिश, तेज हवाएं, मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान सतर्क रहने की विशेष अपील की है। दोनों दिन अधिकांश जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिनमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, नालंदा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, अरवल, बक्सर, भोजपुर, पटना और वैशाली शामिल हैं। इन जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।



इसके अलावा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन की संभावना भी है। किसानों को खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने और फसलों को सुरक्षित करने की सलाह दी गई है।


हालांकि, उससे पहले तक मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, सिवान, सारण, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और गया में प्रचंड गर्मी का अलर्ट है। तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि लोग दिन के समय बाहर कम निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और गर्मी से बचाव के उपाय करें।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार यह मौसम एक चक्रवाती हवाओं और मॉनसून ट्रफ लाइन के प्रभाव से बदल रहा है। जो बिहार में बारिश और तूफान की स्थिति पैदा कर रहा है। हाल के दिनों में किशनगंज, सुपौल और जमुई जैसे जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में कमी आई है। हालांकि, गर्मी और उमस अभी भी कई इलाकों में बनी रहेगी।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें