ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार: प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में 2 लाख पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली, जानें डिटेल

PATNA: बिहार सरकार साल 2023 में लगभग 2 लाख शिक्षकों की बहाली करेगा. प्रस्तावित नयी नियमावली को सामान्य प्रशासन और नगर विकास विभाग ने निर्देश दे दिया है. यह शिक्षक नियमावली को कैबिन

बिहार: प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में 2 लाख पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली, जानें डिटेल
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार सरकार साल 2023 में लगभग 2 लाख शिक्षकों की बहाली करेगा. प्रस्तावित नयी नियमावली को सामान्य प्रशासन और नगर विकास विभाग ने निर्देश दे दिया है. यह शिक्षक नियमावली को कैबिनेट में लाने से पहले बड़ी सफलता मानी जा रही है. वही शिक्षा विभाग कई विभागों से पूछे जा रहे सवालों का उत्तर तैयार कर रहा है.


अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समिति ने इस पर विचार मंथन किया. दरअसल विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती अनुमति से पहले विभागों की तरफ से पूछे जा रहे सवालों के उत्तर तैयार रखना है. अब विभाग की कोशिश है कि इसी माह हर हाल में नियमावली को कैबिनेट से पास करा लिया जाये. 


इस नियमावली पर वित्त और विधि विभाग के साथ कुल तीन विभागों की अनुमति बाकि रह गयी है. उम्मीद जतायी जा रही है कि इस हफ्ते इन विभागों की अनुमति मिल जायेगी. वही उम्मीद है कि अगली बार जब भी कैबिनेट की बैठक होगी, विधिवत नियमावली को मंजूरी मिल जायेगी. जिसके बाद परीक्षा का विज्ञापन करने के बाद नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगे जायेंगे. बता दें अभी दिन में कई बार विभागीय अफसर नियमावली पर चर्चा कर रहे हैं. 


बता दें शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने हाल ही में कहा है कि अगली कैबिनेट में शिक्षक नियोजन नियमावली को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना जताई है. वही सोमवार को हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव के साथ प्राथमिक और माध्यमिक निदेशकों के अलावा समिति के सदस्य भी शामिल रहे.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें