ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

BIHAR POLITICS: राजद और विकास में छतीस का रिश्ता, बोले संतोष सुमन..बिहार को बीमारू राज्य व बदनाम छवि बनाने वालों को जनता माफ नहीं करेगी

संतोष सुमन ने कहा कि सड़कों की स्थिति इतनी दयनीय थी कि दूरी किलोमीटर में नहीं घन्टों में मापी जाती थी। बाढ़ में डूबे लोगों को राजद सुप्रीमो कहते थे कि 'ई त गंगा मैया का आशीर्वाद है, मछली पकड़ लोगन आ खूब खा..।'

bihar
आरजेडी पर जोरदार हमला
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR POLITICS: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार के विकास कार्यों को झुठलाना राजद के विकास विरोधी चरित्र को दर्शाता है। एनडीए सरकार को 'खटारा' बता कर राजद-कांग्रेस अपने लूट-खसोट व भ्रष्टाचार वाले कार्यकाल पर पर्दा डालना चाहते हैं। राजद- कांग्रेस ने ही दशकों तक बिहार को बीमारू व बदनाम छवि वाला राज्य बना कर रखा था।


संतोष सुमन ने आगे कहा कि राजद की पूरी राजनीति ही विकास विरोधी रही है। सड़क, बिजली,पानी, सिंचाई, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, रोजगार कभी भी राजद की प्राथमिकता में नहीं रही। जातीय उन्माद की राजनीति करने वाला राजद समाज में अस्थिरता व वैमनष्य पैदा कर केवल वोट की फसल काटता रहा है। 


उन्होंने कहा कि आज फ्री बिजली बांटने का वायदा करने वाले राजद के शासनकाल में बिहार में बिजली की कुल उपलब्धता मात्र 700 से 800 मेगावाट रहती थी। गांव की कौन कहें शहरों तक में बमुश्किल 6 से 8 घन्टे भी बिजली नहीं मिल पाती थी। गांवों में लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे। 


संतोष सुमन ने कहा कि सड़कों की स्थिति इतनी दयनीय थी कि दूरी किलोमीटर में नहीं घन्टों में मापी जाती थी। बाढ़ में डूबे लोगों को राजद सुप्रीमो कहते थे कि 'ई त गंगा मैया का आशीर्वाद है, मछली पकड़ लोगन आ खूब खा..।' सड़क  बनाने की मांग करने वालों को कहा जाता था कि सड़क बना देंगे तो पुलिस रेड करने लगेगी, दियरा में गांजा की खेती कैसे करोगे...? संतोष सुमन ने कहा कि राजद अगर यह सोच रहा है कि जनता उसके अराजक, विकासहीन,अपराध के बोलबाला वाले राजपाट को भूल गई है तो यह उसकी भूल है। ये पब्लिक है, कुछ भी नहीं भूलती है, समय आने पर जवाब देती है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें