ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Police: बिहार में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए विशेष आवासीय विद्यालय, सरकार ने दी मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण

Bihar Police: बिहार में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए विशेष आवासीय विद्यालय बनेगा, राज्य सरकार ने दी सैद्धांतिक मंजूरी। जल्द शुरू होगा DPR और निर्माण कार्य।

Bihar Police
बिहार में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए विशेष आवासीय विद्यालय
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police: बिहार पुलिस के कर्मचारियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है। बिहार में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए एक विशेष आवासीय विद्यालय की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। बिहार पुलिस के एडीजी (बजट, अपील व कल्याण) कमल किशोर सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि जल्द ही इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी और निर्माण कार्य शुरू होगा। यह विद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं और तकनीक से लैस होगा, जिसमें एडसेल कंपनी बतौर कंसल्टेंट सहयोग करेगी।


एडीजी ने बताया कि पहले पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए श्रीकृष्ण विद्यालय था, जो 2000 में राज्य बंटवारे के बाद झारखंड के हिस्से में चला गया। अब उसी तर्ज पर बिहार में नया आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा, ताकि पुलिसकर्मियों के बच्चे बेहतर शिक्षा और सुविधाएं प्राप्त कर सकें। यह कदम पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।


इसके साथ ही कमल किशोर सिंह ने बिहार विधानमंडल के आगामी सत्र के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान पुलिस से जुड़े सवालों के त्वरित जवाब के लिए जिलों में विशेष कोषांग बनाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस कल्याण के तहत पिछले एक महीने में 26 सिपाहियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी गई है। पुलिस सहायता कल्याण कोष से 6 लाभार्थियों को 5 लाख रुपये और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 203 आवेदकों को 1 करोड़ 34 लाख 51 हजार रुपये से अधिक की राशि प्रदान की गई है।  

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें