ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: पीएम मोदी की सभा में ड्यूटी से गायब रहने वाले BAS अफसर को नीतीश सरकार ने किया सस्पेंड, DM की रिपोर्ट पर एक्शन

PM मोदी की मधुबनी सभा में ड्यूटी से गायब रहने वाले बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिराम कुमार को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर सामान्य प्रशासन विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया और उनका मुख्यालय दरभंगा कमिश्नरी बनाया गया।

बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारी सस्पेंड, अभिराम कुमार निलंबन, पीएम मोदी जनसभा मधुबनी, झंझारपुर सभा 2025, बिहार अफसर सस्पेंड न्यूज़, सामान्य प्रशासन विभाग बिहार, समस्तीपुर अधिकारी निलंबन, दरभंगा मुख्यालय,
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में ड्यूटी से गायब रहने वाले बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है. जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर सामान्य प्रशासन विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया है. मधुबनी जिले के झंझारपुर में 24 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री की जनसभा थी. सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के दर्जनों अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी. समस्तीपुर के वरीय उप समाहर्ता अभिराम कुमार की भी ड्यूटी लगी थी. लेकिन ये बिना सूचना के गायब रहे. इसके बाद आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है.

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर 24 अप्रैल को मधुबनी में पीएम मोदी की जनसभा थी. सरकार ने विधि व्यवस्था संधारण को लेकर 22 से 24 अप्रैल तक बिप्रसे के कई अधिकारियों को मधबुनी समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया था. समस्तीपुर के वरीय उप समाहर्ता अभिराम कुमार की भी ड्यूटी लगाई गई थी. लेकिन ये मधुबनी समाहरणालय में योगदान नहीं दिए. ये बिना सूचना के गायब रहे.

समस्तीपुर के जिलाधिकारी ने 3 मई को इसकी सूचना विभाग को दी. साथ ही कार्रवाई करने की सिफारिश की. इस आलोक में सामान्य प्रशासन विभाग ने आरोपी अधिकारी अभइराम कुमार से 13 मई को शो-कॉज पूछा. जवाब से असंतुष्ट होते हुए सरकार ने आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है. निलंबधन अवधि में आरोपी अधिकारी का मुख्यालय दरभंगा कमिश्नर कार्यालय बनाया गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें