ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: पैसा खर्च करने में विफल रहने वाले DDC पर लटकी तलवार....सरकार ने जारी किया यह आदेश,जानें...

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संदीप शेखर प्रियदर्शी पर फंड खर्च में लापरवाही और गंभीर आरोपों को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने संकल्प जारी कर जांच के आदेश दिए हैं।

Bihar Administrative Service News  Sandeep Shekhar Priyadarshi News  Bihar Government Action on Officer  Samastipur Zila Parishad Fund Misuse  Bihar Departmental Action 2025  Panchayati Raj Bihar Disc
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलेगी . वर्तमान में तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर के सचिव संदीप शेखर प्रियदर्शी के खिलाफ सरकार ने विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने संकल्प पर जारी कर दिया है.

संदीप शेखर प्रियदर्शी 2024 में समस्तीपुर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद के पद पर पदस्थापित थे. इन पर आरोप है कि इन्होंने 19 फरवरी 2024 से 5 मार्च 2025 तक विभागीय बैठक में दिए गए दिशा निर्देश के बावजूद समस्तीपुर जिला परिषद का 15 में वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा आवंटित राशि में बहुत कम खर्च किया. इशके सात ही कई अन्य गंभीर आरोप थे.

इस संबंध में पंचायती राज विभाग ने 24 मार्च 2025 को आरोप पत्र गठित कर संदीप शेखर प्रियदर्शी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए भेजा. इस आलोक में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन प्रियदर्शी ने अपना स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया. इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मामले को गंभीर पाते हुए वृहद जांच करने का निर्णय लिया . इस आलोक में विभागीय कार्यवाही चलाने को लेकर मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि संदीप शेखर प्रियदर्शी अपना बचाव बयान संचालन पदाधिकारी के समक्ष रखें.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें