ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Bihar News: बिहार में महिलाओं के लिए रोजगार के नये अवसर, पटना समेत इन 9 जिलों में नौकरी के साथ मिलेगा हॉस्टल

Bihar News: बिहार में पहली बार महिलाओं को फैक्ट्री और औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार देने के साथ ही उनके रहने की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। बिहार सरकार ने नई योजना शुरू की है।

Bihar News
बिहार में महिलाओं के लिए रोजगार के नये अवसर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नीतीश सरकार ने अनोखी पहल की है। बिहार सरकार ने महिलाओं को औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार देने और उनके रहने की विशेष व्यवस्था करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। बिहार में पहली बार महिलाओं को फैक्ट्री और औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार देने के साथ ही उनके रहने की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।


उद्योग विभाग ने महिलाओं की सुविधा के लिए औद्योगिक क्षेत्रों और उनके कार्यालयों के पास विशेष हॉस्टल के निर्माण की योजना बनाई है। पहले चरण में 10 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां 2000 महिलाओं को नौकरी और आवास की सुविधा दी जाएगी। इन हॉस्टलों में 24×7 सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्र और सुगम यातायात की व्यवस्था भी होगी।


यह पहल ‘स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट’ के तहत चलाई जा रही है। सरकार की इस योजना के तहत महिलाओं को कपड़ा, बैग, प्लास्टिक, जूता, फर्नीचर, खिलौना, खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न फैक्ट्रियों में तकनीकी और सामान्य नौकरियों के अवसर दिए जाएंगे। यदि यह योजना सफल रहती है, तो इसे राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। उद्योग विभाग का लक्ष्य पहले चरण में 1.50 लाख महिलाओं को रोजगार देना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।


फिलहाल बिहार के 9 जिलों में 10 स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। पटना (फतुहा और बिहटा), मुजफ्फरपुर, बक्सर, औरंगाबाद, हाजीपुर, कुमारबाग (पश्चिम चंपारण), सकरी (मधुबनी), बेगूसराय, मरंगा (पूर्णिया) में हॉस्टल बनाए जाएंगे। अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता मिलेगी। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें