ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar News : "मोदी जी को सत्तू घोलना लालू जी सिखा देंगे", तेजस्वी यादव का PM मोदी पर तंज, नीतीश कुमार को भी लपेटा

Bihar News : राजद के राजकुमार तेजस्वी यादव अब खुलकर खेल रहे हैं, अपने बयानों में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को तो घेरा ही साथ में नीतीश कुमार को भी नहीं बख्शा

tejaswi speaks on pm modi and nitish
tejaswi, nitish
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News : जैसे जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे वैसे वैसे तमाम दल और उनके नेतागण एक दूसरे पर पूरी शक्ति से प्रहार करने में जुट गए हैं, जिसमें तेजस्वी यादव फिलहाल सबसे आगे चलते नजर आ रहे, वे ना केवल PM मोदी को घेर रहे बल्कि साथ ही इस बात की पूरी कोशिश कर रहे कि जल्द ही NDA को भी तोड़कर रख दें।



इसी क्रम में उन्होंने कई बयान दिए हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि "अब मोदी जी 365 दिन मखाना खाएंगे और सत्तू घोलकर पिएंगे, अगर उन्हें सत्तू घोलने की विधि नहीं पता तो भी कोई बात नहीं, यह उन्हें लालू जी सिखा देंगे", तेजस्वी के इस तंज ने NDA के नेताओं को भड़काने का काम किया है।



इसके अलावा तेजस्वी ने नीतीश कुमार को भी नहीं बख्शा है, CM पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा है कि "JDU पर तो पूरी तरह से BJP ने कब्ज़ा कर लिया है, आगे नीतीश कुमार को फिर से नेतृत्व मिलेगा या नहीं ये तो NDA तय करेगी लेकिन सबको पता है कि BJP अपने सहयोगियों का क्या हश्र करती है, नीतीश और उनकी जदयू पार्टी इसी को लेकर भयभीत है क्योंकि उन्हें भी अपने भविष्य को लेकर डर सता रहा है"।



बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने एक कार्टून शेयर किया था जिसमें वह NDA की खटारा सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कर रहे थे, इस बात उन्हें पूरा भरोसा है कि वे खुद CM बनेंगे, क्योंकि वे पिछले विधानसभा चुनाव की गलतियों से सीखते हुए इस बार और फूंक फूंक कर कदम आगे बढ़ा रहे हैं।



तेजस्वी यादव ने NDA पर राजद की योजनाओं को चुराने का भी आरोप लगाया है और कहा कि "हमें कोई दिक्कत नहीं आप हमारी योजनाओं की नक़ल कर लीजिए लेकिन कम से कम जनता की भलाई इसी बहाने तो कीजिए", देखना दिलचस्प होगा कि आगे आने वाले समय में कुर्सी की यह लड़ाई कैसा मोड़ लेती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें