ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar News: बिहार के इस जिले में आवारा कुत्तों का आतंक, चार साल के मासूम को नोंच डाला

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा पटपारा पंचायत के वार्ड 13 में आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय अनीश कुमार पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। इससे पहले भी आवारा कुतों के आतंक से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। 


परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम अनीश अपनी मां के साथ घर से बाहर निकला था। मां कुछ दूरी तक आगे निकल गई थी, तभी आवारा कुत्तों ने घर के सामने ही बच्चे को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्चे को घसीटते हुए मक्का के खेत की ओर ले जाने लगे। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मां तुरंत पीछे लौटी। खेत में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाकर किसी तरह कुत्तों को भगाया और अनीश की जान बचाई।


बच्चे को पहले विभूतिपुर के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अनीश, भरपुरा पटपारा के निवासी संजीत कुमार सिंह का पुत्र है, जो बाहर रहकर काम करते हैं। घटना के समय घर पर केवल मां रिकू देवी थीं, जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले चार महीनों में आवारा कुत्तों के हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। इस घटना ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है, खासकर छोटे बच्चों के माता-पिता अब बच्चों को बाहर अकेले भेजने से डर रहे हैं।


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की है ताकि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण पाया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो और भी जानें जा सकती हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी आवारा कुत्तों का आतंक कायम है। मुजफ्फरपुर जैसे पड़ोसी जिले में भी कई बच्चों को कुत्तों ने निशाना बनाया है। नगर निगम द्वारा अभियान चलाए जाने के बावजूद कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें