ब्रेकिंग
इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंपधमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Bihar News: सोनपुर मेले की तारीख में बड़ा बदलाव, अब इस दिन से शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा पशु समागम

Bihar News: सोनपुर मेला इस बार कुछ दिनों की देरी से शुरू किया जाएगा। चुनाव को देखते हुए लिया गया यह फैसला। स्विस कॉटेज और कैंप लगाने की भी बनाई गई योजना..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के सारण जिले में लगने वाला सोनपुर मेला एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है और इस बार यह लोकप्रिय मेला कुछ दिनों की देरी से शुरू होगा। पहले 3 नवंबर को इसके उद्घाटन का प्लान था लेकिन विधानसभा चुनाव की वजह से तारीख बढ़ा दी गई है। अब यह मेला 9 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगा। जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा है कि चुनाव और मेला दोनों ही बड़े आयोजन हैं ऐसे में प्रशासन पहले वोटिंग पर ही फोकस करेगा। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 5 नवंबर को ही होगा तो दुकानदार उस अनुसार पहले से ही सजावट शुरू कर देंगे।


सोनपुर मेले का इतिहास बहुत ही पुराना और धार्मिक रहा है। इसके बारे में कथा है कि कभी यहां गंगा स्नान कर रहे एक हाथी पर घड़ियाल ने हमला कर दिया था। खुद को हारता देख हाथी ने मदद के लिए भगवान विष्णु को पुकारा, जिसके बाद वे प्रकट हुए और हाथी को बचाते हुए उन्होंने घड़ियाल का वध कर दिया। तब से हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर हाथी, घोड़े, ऊंट, गाय, भैंस, तोते, कबूतर जैसे पशु-पक्षियों का बाजार यहां सजता है। पहले यहां हाथियों की खरीद-बिक्री भी होती थी लेकिन अब वन्यजीव कानून के तहत वो बंद है। उसके बावजूद लाखों लोग यहां दूर-दूर से आते हैं। गंगा-गंडक के संगम पर ये मेला हरिहर क्षेत्र की शान माना जाता है।


इस बार चुनाव 6 नवंबर को हैं, ऐसे में मेला के आयोजन को टालना जरुरी भी था। इससे प्रशासन को मतदान पर पूरी तरह से ध्यान देने का मौका मिलेगा। उधर दुकानदार खुश हैं क्योंकि पहले से ही स्नान के बहाने वे दुकानें लगा लेंगे और 5 नवंबर से ही उनकी कमाई शुरू हो जाएगी। इस मेले में नाव दौड़, कुश्ती, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। पर्यटन विभाग ने स्विस कॉटेज और कैंप लगाने का भी प्लान किया है ताकि पर्यटक आराम से रह सकें। पटना से सिर्फ 25 किमी दूर होने से यहां पहुंचना आसान है। 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें