ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: कैमूर पहाड़ी पर सूर्यपुरा की महिला अंचलाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और लूटपाट, तीन गिरफ्तार

Bihar News: सासाराम के कैमूर पहाड़ी पर घूमने गई सूर्यपुरा की महिला अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी के साथ लफंगों ने किया दुर्व्यवहार, मारपीट और लूटपाट। पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल बरामद।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सासाराम से एक सनसनीखेज खबर है, जहां कैमूर पहाड़ी पर घूमने गई सूर्यपुरा की महिला अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी के साथ लफंगों ने दुर्व्यवहार, मारपीट और लूटपाट की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और छीना गया मोबाइल बरामद किया है। इस घटना से क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।


यह घटना सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र के करसेरूआ के पास कैमूर पहाड़ी पर गीता घाट वॉटरफॉल के निकट हुई। सूर्यपुरा की अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी अपनी एक मित्र के साथ निजी कार से वहां जा रही थीं। तभी कुछ लफंगों ने उनकी कार को रोककर अपशब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर 7-8 लफंगे एकत्र हो गए और कार के शीशे पर मुक्कों से प्रहार किया। बदमाशों ने सड़क पर बाइक गिराकर रास्ता रोक दिया और अंचलाधिकारी का मोबाइल व बैग छीन लिया। इस दौरान उनके मित्र और चालक के साथ भी मारपीट की गई।


जिसके बाद घबराई अंचलाधिकारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दरिगांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


यह घटना कैमूर पहाड़ी जैसे पर्यटन स्थल पर हुई, जहां इन दिनों पर्यटकों की भीड़ रहती है। एक महिला अधिकारी के साथ इस तरह की वारदात ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


रिपोर्टर: रंजन कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें