ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

Bihar News: आम तोड़ने से रोका तो कर दी पिटाई, एक ही परिवार के 3 लोग अस्पताल में भर्ती

Bihar News: समस्तीपुर के छतौना गांव में आम तोड़ने से रोकने पर एक ही परिवार के तीन लोगों की पिटाई, सभी घायल अस्पताल में किए गए भर्ती। मुफस्सिल थाना पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव में आम तोड़ने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के कुछ लोगों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों मुनचुन सिंह (53 वर्ष), गौरव कुमार (18 वर्ष) और सुमित कुमार (17 वर्ष) के साथ मारपीट की है। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


वहीं के एक स्थानीय निवासी ने बताया है कि मुनचुन सिंह ने हाल ही में एक आम का बगीचा खरीदा है, जिसकी देखरेख उनके परिजन करते हैं। शनिवार को एक लड़के को बगीचे से आम तोड़ने से रोका गया था, जिसके बाद ही विवाद शुरू हुआ है। बात बढ़ने पर आसपास के कुछ लोगों ने मुनचुन सिंह और उनके दो भतीजों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 डायल टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की है।


मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि प्रारंभिक जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है, लेकिन पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा है कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें