ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: बस ड्राईवर की संदिग्ध हालात में मौत, शरीर पर गहरे चोट के निशान; जाँच में जुटी पुलिस

Bihar News: सहरसा के एक बस ड्राइवर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच।

Bihar News
अस्पताल का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सहरसा से एक बड़ी खबर आ रही है। जहां जिले में एक बस ड्राईवर की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नंबर 14 निवासी 60 वर्षीय किशोर कुमार झा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।


मृतक के बेटे सौरभ कुमार ने बताया कि उनके पिता दरभंगा-कुशेश्वर स्थान रूट पर बस ड्राईवर का काम करते थे। वे दरभंगा केसरी नामक बस में बतौर चालक कार्यरत थे और 15 दिन पहले दरभंगा गए थे। मृतक आमतौर पर दरभंगा में ही रहकर बस चलाते थे। शनिवार की देर शाम उनके घर पर फोन आया कि किशोर कुमार झा एक बस में पड़े हैं और उनकी तबीयत बिगड़ गई है।


इसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें सहरसा के एक निजी क्लिनिक में ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उनके साथ मारपीट की गई और उसकी वजह से मौत हुई है।


इसके बाद परिजन शव को सदर अस्पताल ले गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने ढाई घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट होगी।


रिपोर्ट: रितेश

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें