ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: सरकारी सेवा उपलब्ध कराने में यह जिला अव्वल, लिस्ट में देखिए किसको मिला है कौन सा स्थान

Bihar News: बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम में इन जिलों को मिला पहला स्थान, बांका दूसरे और बक्सर ने भी किया कमाल। देखें बिहार के जिलों की पूरी रैंकिंग.. किसे मिला है कौन सा स्थान..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने में भागलपुर और जहानाबाद जिले संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन ने जिलों की रैंकिंग जारी की है। जिसमें भागलपुर को 9.995 अंक मिले हैं। इस मामले में बांका जिला दूसरे और बक्सर तीसरे स्थान पर है। इस रैंकिंग में जिलों का मूल्यांकन आवेदनों के निष्पादन, समयबद्धता और सेवा की गुणवत्ता जैसे मानकों पर किया गया है।


जानकारी के मुताबिक भागलपुर में अब तक 52 लाख 85 हजार 960 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 52 लाख 83 हजार 163 (99.95%) का निष्पादन किया जा चुका है। जून में 1 लाख 35 हजार 971 आवेदनों में से 1 लाख 35 हजार 969 नियत समय के भीतर पूरे किए गए, जिसके लिए जिले को 30 में 30 अंक मिले हैं। प्रमाणपत्र सत्यापन और अपील निष्पादन में भी भागलपुर को पूरे 10 अंक प्राप्त हुए हैं। उधर जहानाबाद ने भी समान प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है, जबकि बांका को 9.995 अंक के साथ दूसरा स्थान मिला है। 


इस रैंकिंग में सुपौल चौथे, खगड़िया पांचवें, मधेपुरा दसवें, जमुई 11वें, पटना 13वें, पूर्णिया 16वें, सहरसा 17वें, मुजफ्फरपुर 19वें, लखीसराय 20वें, कटिहार 24वें और मुंगेर 25वें स्थान पर हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी राशिद कलीम अंसारी ने बताया है कि रैंकिंग का उद्देश्य जिलों में पारदर्शी और समयबद्ध सेवा वितरण को बढ़ावा देना है। आगे कम रैंकिंग वाले जिलों के अधिकारियों से जवाब-तलब भी किया जाएगा।


यह रैंकिंग बिहार सरकार की जन-केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को अच्छे से दर्शाती है। साथ ही भागलपुर और जहानाबाद का शीर्ष प्रदर्शन अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन ने सभी जिलों से अपील की है कि वे RTPS के तहत सेवाओं को और तेजी से लागू करें, ताकि आम लोगों को बिना देरी के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।


जिलों की RTPS रैंकिंग लिस्ट (2025)

1. भागलपुर, जहानाबाद (9.995 अंक)  

2. बांका (9.995 अंक)  

3. बक्सर  

4. सुपौल  

5. खगड़िया  

10. मधेपुरा  

11. जमुई  

13. पटना  

16. पूर्णिया  

17. सहरसा  

19. मुजफ्फरपुर  

20. लखीसराय  

24. कटिहार  

25. मुंगेर

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें