ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हुई मौत

Bihar News: विक्रम थाना दतियाना गांव में SH पर ट्रक ने बाइक सवार विमल ठाकुर (50) को कुचला, मौके पर मौत। ड्राइवर फरार..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, यहाँ विक्रम थाना क्षेत्र के दतियाना गांव के पास स्टेट हाईवे-2 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार विमल ठाकुर (50 वर्ष) को कुचल दिया। आटा चक्की मिल में काम करने वाले विमल ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा रहा और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है।


यह हादसा सोमवार शाम को हुआ, जब विमल ठाकुर आटा चक्की मिल से काम निपटा कर बाइक पर करसा इलाके में अपने घर लौट रहे थे। दतियाना गांव के पास पहुँचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवार को कुचलते हुए वाहन काफी दूर तक खींचता चला गया। मृतक का शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोग ड्राइवर को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन वह ट्रक लेकर फरार हो गया। भीड़ के जमा होने से कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। विक्रम थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतक विमल ठाकुर अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, जो इस हादसे से सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि हाईवे पर स्पीड लिमिट का पालन न होने और ट्रकों की लापरवाही से ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रक की पहचान के लिए आसपास के चौराहों और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया गया है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें