ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

Bihar News: सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में लाखों शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक, "हर हर महादेव" से गूंजा शहर

Bihar News: सावन की दूसरी सोमवारी पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में लाखों शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक। हाजीपुर से कांवर लेकर पहुंचे श्रद्धालु, जिला प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

Bihar News
बाबा गरीबनाथ धाम
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में सावन की दूसरी सोमवारी पर लाखों शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हाजीपुर के पहलेजा घाट से कांवर लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष से शहर को गुंजायमान कर दिया। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की थी।


सावन माह की दूसरी सोमवारी पर उत्तर बिहार के बाबा धाम कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में लाखों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया है। हाजीपुर के पहलेजा घाट से कांवर लेकर आए श्रद्धालु विभिन्न मनोकामनाओं के साथ मंदिर पहुंचे थे। रविवार रात से ही जलाभिषेक की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी है।


इस शुभ अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर में अर्घा लगाया गया और बड़ा LED स्क्रीन स्थापित किया गया ताकि सभी भक्त बाबा गरीबनाथ के दर्शन और जलाभिषेक का लाइव प्रसारण देख सकें। हाजीपुर से मुजफ्फरपुर तक मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।


रिपोर्टर: मनोज

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें