ब्रेकिंग
बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्धबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलबिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध

Bihar News : बिहार के इस जिले से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, हैरान रह गई उत्पाद विभाग की पुलिस

Bihar News : बिहार के अवैध शराब कारोबारी लगातार यह साबित कर रहे हैं कि उन्हें ना तो प्रशासन का भय है, ना ही सजा का खौफ. वे अपना व्यापार यूं ही जारी रखेंगे.

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© रिपोर्टर
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News : मुजफ्फरपुर में मध निषेध विभाग की टीम ने एक बार फिर से अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तकरीबन 1900 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है, हालांकि इस क्रम में छापेमारी के दौरान किसी शराब कारोबारी की गिरफ्तारी करने में टीम नाकामयाब रही है. प्रदेश में लगातार बरामद हो रहे अवैध शराब वाकई में चिंता का विषय है.



मध्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई

आपको बता दें की मुजफ्फरपुर मध निषेध विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि तुर्की थाना क्षेत्र के गोड़ियारी वार्ड संख्या 6 के समीप स्थित रणवीर सिंह के ईट भट्टा के पीछे परती जमीन पर विदेशी शराब की बड़ी खेप रखी हुई है. जिसके बाद उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की.


कोई गिरफ्तारी नहीं 

जहां से टीम को 209 कार्टून यानि कि तकरीबन 1900 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी हुई है. हालांकि रात का समय होने के कारण छापेमारी के दौरान किसी भी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस इस क्रम में लगातार सक्रीय है और उनका कहना है कि जल्द से जल्द इसके पीछे के तमाम लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.


थोड़ी और कड़ाई की है आवश्यकता 

बताते चलें कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद प्रदेश में शराब की खपत अपने शीर्ष स्तर पर है. पुलिस हालांकि बाद में कार्रवाई अवश्य ही कर रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मामला यहां तक पहुँचता ही क्यों है? ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं की जाए कि बात यहां तक आए ही नहीं. इससे प्रदेश के युवाओं और आम लोगों को बर्बादी पर जाने से बचाया जा सकेगा, और पुलिस अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर निश्चिंत होकर अपनी ऊर्जा खपत कर पाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें