ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: एक प्लेट पनीर चिली की कीमत 1 लाख 60 हजार! एक गलती और रेस्टोरेंट को भुगतना पड़ा बड़ा खामियाजा, जानिये पूरा मामला

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में खराब पनीर चिली खिलाना एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट को महंगा पड़ गया। जिला उपभोक्ता आयोग न्यायालय ने 150 रुपये के दूषित पनीर चिली के बदले 1 लाख 60 हजार 150 रुपये का जुर्माना लगाया है।

Bihar News
150 रुपये के दूषित पनीर चिली के बदले 1 लाख 60 हजार 150 रुपये का जुर्माना
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मोतिहारी के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट को दूषित पनीर चिली खिलाना महंगा पड़ गया। मोतिहारी के प्रतिष्टित अन्नपूर्णा एंड डॉटर्स राजा बाजार कचहरी  के मालिक रामेश्वर शाह और प्रबंधक विजय दास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ा जुर्माना लगाया गया है। जिला उपभोक्ता आयोग न्यायालय ने 150 रुपये के दूषित पनीर चिली के बदले 1 लाख 60 हजार 150 रुपये का जुर्माना लगाया है। 


उपभोक्ता आयोग न्यायालय ने अगले 1 महीने के अंदर भुगतान नहीं करने की स्थिति में 7 प्रतिशत ब्याज की दर से जोड़कर राशि उपभोक्ता को देने का भी निर्देश सुनाया है। दरअसल मोतिहारी के दरपा थाना इलाके के जितेंद्र कुमार ने कुछ महीने पहले अन्नपूर्ण एंड डॉटर्स राजा बाजार ब्रांच की दुकान से 150 रुपये की पनीर चिली ऑर्डर कर खाया था। पनीर चिली खाने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने केस किया और इस मामले में  उपभोक्ता आयोग न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया है।


खबरों के मुताबिक खराब पनीर चिली खाने के बाद उपभोक्ता जितेंद्र कुमार को तेज बुखार हो गया। हालत खराब होने की स्थिति में उनके बेहतर इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के लिए उन्हें काफी राशि खर्च करनी पड़ी। डाक्टर ने उनको बेड रेस्ट के लिए सलाह दी, जिससे उनका काम-धंधा सब बाधित हो गया। तबीयत ठीक होने के बाद उन्होंने उपभोक्ता आयोग न्यायालय में अपना शिकायत 133/24 को दर्ज कराया गया था। जिसके बाद न्यायालय की ओर से रेस्टोरेंट पर भारी जुर्माना लगाया गया। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें