Bihar News: बिहार के रोहारस से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध स्थिति में एक विवाहित महिला की मौत हो गई। यह मामला रोहतास के इंद्रपुरी के सिकरिया गांव की है। मृतका का नाम रेनू कुमारी है, जो 26 साल की थी। बताया जा रहा है कि सात साल पहले उसकी शादी इंद्रपुरी के बलराम रजक से हुई थी। महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।
यह घटना आज यानि बुधवार सुबह की है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। मृतका के मायके वाले का कहना है कि सूचना मिली कि रेनू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जबकि मायके के लोग जब पहुंचे तो उन लोगों ने हत्या का आरोप लगा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, रेनू के दो पुत्र हैं। मृतक के रेणु कुमारी का मायका कैमूर जिला के सोनहन थाना के कर्मा गांव में था। उनके पिता का कहना है कि वारदात की काफी देर के बाद उन्हें सूचना दी गई। दूर के एक रिश्तेदार ने उन्हें सूचना दिया, जबकि उनका दामाद उन्हें कोई सूचना नहीं दिया। वहीं, अस्पताल में मृतक रेनू के ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति नहीं आया है। ऐसे में आशंका और बढ़ जाती है कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है। फिलहाल पूरा मामला पुलिस जांच के अधीन है।





