ब्रेकिंग
गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीगोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Bihar News: हाथों में जूता लेकर नदीं में क्यों उतरे बिहार के DM-SP समेत कई अधिकारी? हैरान कर देगी वजह

Bihar News: 'प्रगति यात्रा' के दौरान नवादा पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका शिलान्यास कर सकते हैं. इसको लेकर जिलाधिकारी रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान समेत अधिकारियों का काफिला गुरुवार को गोविंदपुर पहुंचा.

Nawada DM SP News
Nawada DM SP News
© Google
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जब डीएम और एसपी समेत कई अधिकारी हाथों में जूता लेकर नदी में उतर पड़े.  मामला सरकंडा पंचायत को गोविंदपुर प्रखंड है. दरअसल, मुख्यालय से जोड़ने के लिए सकरी नदी पर पुल का निर्माण होना है. इस दिशा में प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है. माना जा रहा है कि 'प्रगति यात्रा' के दौरान नवादा पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका शिलान्यास कर सकते हैं. इसको लेकर जिलाधिकारी रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान समेत अधिकारियों का काफिला गुरुवार को गोविंदपुर पहुंचा.

डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारी अपने-अपने हाथों में जूता लेकर जायजा लेने के लिए सकरी नदी में उतर गए. डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारी काफी देर तक नदी में घूम-घूम कर पुल निर्माण से संबंधित स्थिति का जायजा लेते रहे. बता दें कि महावरा के पास पुल का निर्माण कराया जाएगा. 

पुल निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि डीपीआर को तैयार कर लिया गया है. इसको विभाग के पास भेज दिया गया है. बताया गया कि पुल की लंबाई 600 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर होगी. 21 पिलर पर पुल का निर्माण होगा. इसे सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा. बहरहाल, चिर प्रतीक्षित मांग को लेकर लोगों की उम्मीदें पूरी होती दिख रही हैं. कहा जा रहा है कि सीएम 'प्रगति यात्रा' के क्रम में इसका शिलान्यास करेंगे. महावरा में भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा. नवादा और महावरा में सीएम का दौरा कब होगा इसकी तारीख अभी नहीं आई है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें