ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Bihar News: बिहार में जनसुराज पार्टी की प्रचार गाड़ी पर हमला, ड्राइवर को भी पीटा

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मचारी गांव में जनसुराज पार्टी की प्रचार गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया, ड्राइवर संग की मारपीट..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच पटना जिले के मनेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार रात एक प्रचार गाड़ी पर हमले ने राजनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी गोपाल उर्फ संदीप सिंह की प्रचार गाड़ी पर ब्रह्मचारी गांव के पास दर्जनभर असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया।


हमलावरों ने वाहन को रोक लिया और एक विशेष पार्टी का गाना बजाने का दबाव बनाया। ड्राइवर बिट्टू के इनकार करने पर नाराज भीड़ ने गाड़ी के पोस्टर-बैनर फाड़ डाले, तोड़फोड़ मचाई और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। किसी तरह बिट्टू ने वाहन चला कर मनेर थाने पहुंचकर पुलिस को इस घटना की सूचना दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि ड्राइवर की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि विवाद गाने को लेकर भड़का और तेजी से हिंसा में बदल गया।


जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी गोपाल संदीप सिंह ने घटना की निंदा करते हुए इसे साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल बिगाड़ने और पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है, बिहार में शांति और विकास का संदेश फैलाने वाली जनसुराज को निशाना बनाया जा रहा है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें